राजस्थान

कांग्रेस ने उदयपुर में बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

Admindelhi1
9 March 2024 7:21 AM GMT
कांग्रेस ने उदयपुर में बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
x
देहात कांग्रेस की और से चेतक सर्कल पर प्रदर्शन किया गया।

उदयपुर: इलेक्ट्रोल बॉन्ड को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सार्वजनिक नहीं करने को लेकर कांग्रेस ने उदयपुर में प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उदयपुर शहर और देहात कांग्रेस की और से चेतक सर्कल पर प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा केन्द्र की चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक मान कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से चंदे की जानकारी 6 मार्च, 2024 तक सार्वजनिक करने के लिए कहा था। लेकिन, एसबीआई द्वारा जानकारी सार्वजनिक करने के लिए उच्चतम न्यायालय से 5 माह से अधिक अवधि बढ़ाने का आग्रह किया इसको लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया।

Next Story