राजस्थान

कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों को दिया धोखा

Admin Delhi 1
13 Dec 2022 2:38 PM GMT
कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों को दिया धोखा
x

बांदीकुई न्यूज़: भाजपा की जनाक्रोश यात्रा सोमवार को प्रात: गुढा रोड स्थित बरसाना कॉलोनी से प्रारंभ हुई। इसके बाद बरसाना से नंद गांव, रामनगर,रेलवे कॉलोनी,संत फ्रांसिस स्कूल, दिल्ली फाटक, अंबेडकर सर्किल, मालीपुरा, झालानी बगीची फाटक से बडियाल रोड, आगरा फाटक, अस्पताल रोड, पुरानी अनाज मंडी, मुखर्जी चौक होते हाई स्कूल चौक पहुंची। इस दौरान मुख्य वक्ता एव मंडल प्रभारी रामविलास मरियाडा ने राज्य सरकार पर प्रदेश में भ्रटाचार, जंगलराज और कुशासन को बढ़ावा देने का आरोप लगा जमकर प्रहार किए। इस दौरान अन्य वक्ता ने कहा कि आज प्रदेश की जनता इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त है। सबसे यादा बिजली और पेट्रोल राजस्थान में ही महंगा है। सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का झूठा वादा किया लेकिन आज तक कोई कर्ज माफ नहीं किया।

इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष मनोज टोडवाल, संयोजक दोलत मीना ,किसान मोर्चा अध्यक्ष रामसिंह तंवर,एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप नागर,युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय,मेवाराम मीना,एसटी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश मीना,महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना शर्मा,जिला उपाध्यक्ष इंद्रा सैनी,मंत्री सोमेश विजय,विस्तारक राजेश सिंगल,उदयभान गुर्जर,संजय बैरवा,नितिन व्यास,अभयशंकर विजय, सुशील खंडेलवाल, नरेश गुगला, पूर्व प्रधान सुबुद्धिराम मीना, रमेश सैनी,महेश शर्मा, राजेश सेठी, कन्हैयालाल सैनी,प्रकाश माठा,अशोक पोषवाल, श्याम अग्रवाल, गोकुल अवस्थी, राजेश प्रजापति, सुरेश धवन, मक्खन गुर्जर, नवीन महावर, दिनेश जोशी,सुवालाल छावडी, समुंदर भांडेडा, मदनमोहन पारीक, प्रभुदयाल गुप्ता, राधेश्याम सैनी, बाबूलाल सैनी, राजेश मीना, भूपेंद्र पाठक,रोनक कट्टा, जितेंद्र सैनी, घनश्याम अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्तामौजूद थे।

आशिकपुरा में भाजयुमो की रात्रि चौपाल: भाजयुमो की ओर से गुढा आशिकपुरा में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ ने कहा कि राज्य सरकार नेवादा खिलाफ ी की है। कांग्रेस के शासन में न सड़कें हैं न रोजगार और न ही सुशासन। राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 20 से अधिक मुकदमे दर्ज होते हैं। पूर्व राज्य मंत्री मोहन मोरवाल ने कहा कि सरकार दो लोगों के झगड़े में व्यस्त है। किसानों का कर्जा माफ आज तक नहीं किया है, उसके बाद भी राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस मौके पर जिला मंत्री भाजपा सोमेश विजय,पूर्व प्रधान सुबुद्धिराम मीणा,यात्रा के संयोजक दौलत राम मीणा,एसटी मोर्चा के कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद मीणा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पिंटू सैनी ,सयोजक लोकेश गुढा, बांदीकुई शहर अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशिकांत शास्त्री, ओबीसी मंडल अध्यक्ष सीताराम भगत, राहुल दुब्बी, अनूप भेदाडी,भवानी गुढा, शेरसिंह रलावता, सागर सहित अनेको कार्यक र्ता मौजूद थे।

Next Story