राजस्थान

कांग्रेस ने जयपुर शहर लोकसभा सीट पर नये चेहरे पर लगाया दांव

Admindelhi1
23 March 2024 3:00 AM GMT
कांग्रेस ने जयपुर शहर लोकसभा सीट पर नये चेहरे पर लगाया दांव
x
सुनील शर्मा को टिकट

जयपुर: जयपुर शहर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने फिर से नए चेहरे पर विश्वास जताया है। कांग्रेस ने सभी नेताओं को नजरअंदाज कर सुनील शर्मा को टिकट दिया है। वे एजुकेशन इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने ज्योति खंडेलवाल को टिकट दिया था लेकिन अब वे भाजपा में आ चुकी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील विधानसभा चुनाव में भी हवामहल से टिकट चाह रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी को प्रत्याशी बनाया। इस बार भी तिवारी को ही टिकट दिए जाने की अटकलें थी, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते थे कि तिवारी चुनाव लड़ें, लेकिन विधायक रफीक खान, अमीन कागजी ने प्रदेश अध्यक्ष ​​​​​​​डोटासरा से सुनील शर्मा के लिए लॉबिंग की।

आलाकमान को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस का परंपरागत वोट मुस्लिम और ब्राह्मण समाज के मजबूत वोट बैंक का कॉम्बिनेशन इस सीट पर जीत दर्ज कर सकता है, जबकि पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महेश जोशी तटस्थ रहे, क्योंकि ये दोनों भी टिकट चाहते थे। खास बात यह है कि आरआर तिवाड़ी और सुनील शर्मा करीबी रिश्तेदार हैं। सुनील के भाई सुरेश शर्मा कांग्रेस के टिकट पर जयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे, लेकिन जीत नहीं पाए। हालांकि, वे लंबे समय तक जयपुर जिलाध्यक्ष रहे।

Next Story