राजस्थान

मानव श्रृंखला बनाकर चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की बधाई दी

Admin Delhi 1
17 July 2023 9:19 AM GMT
मानव श्रृंखला बनाकर चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की बधाई दी
x

सवाई माधोपुर न्यूज़: गंगापुर सिटी स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने देश के सबसे बड़े अभियान चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की मानव शृंखला बनाकर शुभकामनाएं दी। गौरलतब है कि देश में सबसे बड़ा अभियान चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की विगत कई दिनों से तैयारी चल रही थी और शुक्रवार को चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

अब देश विश्व के चुनिंदा देशों में शुमार हो गया। इसी को लेकर विद्यालय में नो बैग डे को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों द्वारा चंदा मामा थीम पर कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही पोस्टर बनाकर चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य भगवान सहाय गुप्ता और वीरेंद्रसिंह चौहान ने विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 मिशन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। मीडिया प्रभारी पुखराज ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ पूरे स्टाफ सदस्यों ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।

Next Story