राजस्थान

आत्मविश्वास, संकल्प व पूर्ण परिश्रम ही सफलता का आधार- राजेश्वर सिंह

Tara Tandi
1 March 2024 10:17 AM IST
आत्मविश्वास, संकल्प व पूर्ण परिश्रम ही सफलता का आधार- राजेश्वर सिंह
x
जयपुर। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि कर्म क्षेत्र में आत्मविश्वास, संकल्प व पूर्ण परिश्रम के साथ दायित्वों का निर्वहन ही सफलता का प्रमुख आधार है।श्री सिंह गुरुवार को राजस्व मंडल सभागार में मंडल सदस्य श्री रामनिवास जाट एवं विष्णु कुमार गोयल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की भूरी—भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि समर्पित अनुभवी एवं कर्तव्यनिष्‍ठ छवि वाले अधिकारियों ने अपने कार्य व्यवहार से मंडल में विशेष छाप छोड़ी है। समारोह में श्री रामनिवास जाट एवं विष्णु कुमार गोयल ने अपने राजकीय सेवा के अनुभव साझा करते हुए परिश्रम को सफलता का आधार बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने दोनों अधिकारियों को साफा, माल्यार्पण एवं गीता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।
Next Story