राजस्थान

3 लोगों की हालत नाजुक, अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 की मौत

Gulabi Jagat
7 Sep 2022 10:49 AM GMT
3 लोगों की हालत नाजुक, अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 की मौत
x
भरतपुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली में रहने वाले 5 लोग मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर दिल्ली जा रहे थे। तभी उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
सभी मृत और घायल दिल्ली के रहने वाले हैं
जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार, वीरेंद्र महतो, संजय मेहता, रणधीर महासेठ, राजेश कुमार समेत दिल्ली में रहने वाले 5 लोग स्विफ्ट कार से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन कर देर रात दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में सुनील कुमार वीरेंद्र महतो की मौत हो गई। जबकि संजय, रणधीर और राजेश की हालत गंभीर है, उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
पुलिस का क्या कहना है
लखनपुर थाने के पुलिसकर्मी खेम चंद शर्मा ने बताया कि हाईवे पर हादसे की सूचना मिली थी। इस हादसे में दिल्ली के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दिल्ली से 5 लोग एक कार में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर दिल्ली वापस जा रहे थे।



Source: aapkarajasthan.com


Next Story