राजस्थान

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के विश्व शांति महायज्ञ का समापन: श्रीजी का अभिषेक पूजन

Admin Delhi 1
8 March 2023 12:44 PM GMT
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के विश्व शांति महायज्ञ का समापन: श्रीजी का अभिषेक पूजन
x

अलवर न्यूज: श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में सकल जैन समाज बड़ौदामेव के तत्वावधान में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आज समापन हुआ। आज प्रातः विधानाचार्य नितेश शास्त्री के निर्देशन में सौधर्म इन्द्र एवं अन्य भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक पूजन किया। विधानाचार्य ने मंत्र जाप से विशाल शांति धारा को पूर्ण करवाया। कार्यक्रम में नितेश शास्त्री की धर्म स्वर लहरियों का नित्य पूजन किया गया। उसके बाद महायज्ञ में विश्व शांति की कामना से पूर्णाहुति दी गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। महायज्ञ में दी जाने वाली पूर्णाहुति की सुगंध से जिनालय भर गया। इस दौरान श्रीजी के जयकारे गूंजते रहे।

नितेश शास्त्री ने श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें कर्मकांड से जो भी पुण्य मिला है। उस पुण्य को बढ़ाते हुए निरंतर धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी भागीदारी दर्ज कराते रहें। शाम को श्री चंद्रप्रभु जिनालय में भक्तों ने श्रीजी की विशाल महाआरती की। साथ ही आवाहन के माध्यम से मैना सुंदरी की भव्य लीला का शुभारंभ हुआ। नाटक में दिखाया गया कि कैसे मैना सुंदरी ने सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया और अपने कोढ़ी पति श्रीपाल को भगवान का गंधोदक लगाकर ठीक किया और कामदेव के समान सुंदर बनाया।

Next Story