राजस्थान

आर्य समाज मन्नीवाली के लिए कमेटी गठित

Admin Delhi 1
12 Sept 2023 11:11 AM IST
आर्य समाज मन्नीवाली के लिए कमेटी गठित
x

श्रीगंगानगर: महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष के शुभारंभ पर आर्य समाज श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षक मंडल सदस्य आनंद मोहन शर्मा के नेतृत्व में मन्नीवाली गांव में वैदिक यज्ञ किया गया। इसमें यजमान के रूप में आर्य राजेंद्र छापोला-आर्या कृष्णा देवी, आर्य धर्मवीर-आर्या निर्मला देवी, आर्य अशोक सिंहमार-आर्या राजबाला आदि शामिल हुए। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा श्रीगंगानगर के प्रधान एवं प्रभारी बीकानेर संभाग रवि चड्ढा ने बताया कि यज्ञ के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के लिए आर्य रामस्वरूप सोनी एवं आर्य रामलाल यादव के नेतृत्व में समिति गठित की गई।

Next Story