राजस्थान

संकल्पबद्ध होकर कृषि योजनाओं से प्रत्येक किसान को किया जाएगा लाभान्वित कृषि आयुक्त

Tara Tandi
7 Jun 2023 1:44 PM GMT
संकल्पबद्ध होकर कृषि योजनाओं से प्रत्येक किसान को किया जाएगा लाभान्वित कृषि आयुक्त
x
कृषि विभाग के नव नियुक्त कृषि आयुक्त श्री गौरव अग्रवाल ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि कृषि क्षेत्र में समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की समृद्ध किसान- खुशहाल राजस्थान की सोच को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक किसान को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी एवं प्रदेश के किसान खुशहाल बन सकेंगे।
श्री गौरव ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में दूसरी बार अलग से कृषि बजट पेश कर देश में मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा 2023-24 की त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वित के लिए विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जिससे किसानों के कल्याण के लिए आशातीत उपलब्धियां अर्जित की जाएगी।
राज किसान सुविधा ऐप पर रहेगा विशेष फोकस-
कृषि आयुक्त ने बताया कि राज किसान सुविधा ऐप किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि इससे किसान ने केवल योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर पा रहे हैं बल्कि नवीनतम विधाओं की जानकारी भी अब घर बैठे ही अर्जित कर रहे हैं।
उन्हीने कहा की ऐप में किसानों के लिए कृषि योजनाओं, मौसम अपडेट, खाद, बीज, कीटनाशक और उर्वरक विक्रेताओं की सूची, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, गोदामों की सूची, उन्नत कृषि कार्यों की वीडियो व विधियां, राज्य में कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यातकों की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध हैं।
Next Story