राजस्थान
कॉलेज शिक्षा विभाग के पदों के साक्षात्कार के लिए आयोग ने जारी की तारीख
Admin Delhi 1
29 Sept 2022 5:01 PM IST

x
अजमेर: राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से आज सहायक आचार्य होम साइंस फूड न्यूट्रिशन (कॉलेज शिक्षा विभाग) 2020 के पदों के लिए साक्षात्कार तारीख जारी कर दी। अजमेर मुख्यालय पर आयोग सचिव एच एल अटल ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर 2022 को अजमेर में साक्षात्कार आयोजित होंगे। साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड किए जाएंगे।
Next Story





