राजस्थान

हर बूथ पर आओ बूथ चलें अभियान 14 अप्रैल को

Tara Tandi
13 April 2024 5:53 PM IST
हर बूथ पर आओ बूथ चलें अभियान 14 अप्रैल को
x
चूरू । मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदान दिवस 19 अप्रैल, 2024 को शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से रविवार, 14 अप्रैल को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर ‘‘आओ बूथ चलें’’ अभियान आयोजित किया जाएगा।
जिला स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि आओ बूथ चलें अभियान के दौरान मतदाता बूथ पर पहुंच कर बीएलओ से मतदाता पर्ची, वोटर मार्गदर्शिका प्राप्त करने सहित मतदाता सूची में अपना नाम देख सकेंगे।
Next Story