राजस्थान

कलेक्टर ने दौसा के लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार, कार्यशैली में सुधार के निर्देश

Bhumika Sahu
20 Sep 2022 4:38 AM GMT
कलेक्टर ने दौसा के लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार, कार्यशैली में सुधार के निर्देश
x
कार्यशैली में सुधार के निर्देश
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित आवश्यक सेवाओं की बैठक में कलेक्टर कमर चौधरी ने अधिकारियों को अपने रवैये में सुधार करने की नसीहत दी, साथ ही अपनी जिम्मेदारी को समय पर पूरी करने की बात कही। उन्होंने कहा कार्यों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कई विभागों के अधिकारियों द्वारा तय कार्यों को समय पूरा नहीं करने से नाराज कलेक्टर ने कहा अधिकारी टालमटोल करने, सही जवाब नहीं देने एवं कार्यों के निस्तारण में कोताही बरतने पर कार्यवाही होगी, इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने कहा प्रकरणों के निस्तारण में अधिकारियों के रवैये में कोई सुधार नहीं आ रहा है, इसके परिणाम भी भुगतने होंगे। जिला स्तर पर समीक्षात्मक बैठकों में सिर्फ जिला स्तरीय अधिकारी ही भाग लेंगे। किसी कारणवश बैठक में भाग नहीं ले पाने की स्थिति में पूर्व में अनुमति लेना जरूरी होगा तथा निर्धारित समय उपस्थित होना आवश्यक है।
बैठक में कलेक्टर ने दौसा नगर परिषद क्षेत्र में सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के आयुक्त विश्वामित्र मीणा को निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारियों को खाद, बीज वितरण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने व सैंम्पल लेकर किसानों को गुणवत्ता के खाद-बीज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा सभी अधिकारी स्टार मार्क के बकाया प्रकरणों का तुरंत निराकरण कर लोगों को फायदा दिलाए। पीडित लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करवाने के लिये डबल स्टार मार्क बनाया गया है। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारी को उसी दिन जवाब देना होगा। समीक्षा के दौरान 60 दिन से ज्यादा समय के बकाया प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कई विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया व नाराजगी जताते हुए कार्यशैली में सुधार करने की हिदायत दी।
Next Story