राजस्थान

उदयपुर में दिनभर चली सर्द हवा, दिन का तापमान 5.3 और रात का 2.2 घटा

Admin Delhi 1
26 Dec 2022 12:01 PM GMT
उदयपुर में दिनभर चली सर्द हवा, दिन का तापमान 5.3 और रात का 2.2 घटा
x

उदयपुर न्यूज: लेकसिटी में पिछले दो दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं। दिन भर शीतलहर से शहरवासी ठिठुरते रहे। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में दिन के तापमान में 5.3 डिग्री की कमी आई है। वहीं, रात के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लेक सिटी में दिन में कई बार बादल छाए रहे। दिन में धूप खिली लेकिन हवा ठंडी चल रही थी। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 21.7 और रात का तापमान 7.0 रिकॉर्ड किया गया।

इस तरह पिछले 5 दिनों में तापमान में कमी आई है:

22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, 23 दिसंबर को अधिकतम 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम तापमान 7.0 रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर एनएस राठौड़ ने बताया कि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और उत्तर से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मेवाड़ सहित राजस्थान के अधिकांश जिलों में शीतलहर बढ़ गई है.

जम्मू-हिमाचल में बर्फबारी का असर: मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर एनएस राठौड़ ने बताया कि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और उत्तर से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मेवाड़ सहित राजस्थान के अधिकांश जिलों में शीतलहर बढ़ गई है. साथ ही कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। उदयपुर में हालांकि घना कोहरा नहीं रहेगा, लेकिन शीत लहर जारी रहेगी।

Next Story