राजस्थान

Ranchi में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत

Tara Tandi
8 Jun 2025 8:01 PM IST
Ranchi में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत
x
Ranchi रांची : कोयला कारोबारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हो गई. यह घटना रविवार की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में हुई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मनीष धानुका ने आत्महत्या की है या फिर गलती से गोली लगने से उनकी मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.
घर के एक कमरे से बरामद किया शव
पुलिस के मुताबिक मनीष धानुका का शव उनके घर के कमरे से बरामद किया गया है. शव के पास से ही हथियार भी बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि धानुका ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है. हालांकि, कोतवाली पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल और कमरे से बरामद हथियार की एफएसएल जांच भी कराई जा रही है.
Next Story