
x
कोटा। कोटा महावीर नगर इलाके में पीजी स्टूडेंट ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। वह बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला था। 4 महीने पहले ही कोटा आया था। डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि 16 वर्षीय भार्गव पुत्र जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार देर शाम कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फोन किया तो मोबाइल बंद था। तब उन्होंने मकान मालिक को बताया। मकान मालिक पहुंचा तो कमरा बंद था। सूचना पर पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। कमरे में कोई नोट नहीं मिला है। इसलिए अभी आत्महत्या के कारण पता नहीं चले। परिजनों के आने पर बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story