![सीएम गहलोत करेंगे विधायक आवास परियोजना का उद्घाटन सीएम गहलोत करेंगे विधायक आवास परियोजना का उद्घाटन](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/12/3296171-download-31.webp)
सीएम अशोक गहलोत आज राजस्थान विधानसभा विधायक आवास प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। शाम 6:30 बजे से समारोह होगा। 418 करोड़ लागत से 160 फ्लैट राजस्थान विधानसभा के ठीक सामने हाउसिंग बोर्ड के जरिए मल्टी स्टोरी टावर्स में तैयार करवाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक नई सरकार बनने के बाद इन फ्लैटों का अलॉटमेंट होगा।
राजस्थान विधानसभा के पश्चिम गेट के सामने की ओर 55 पुराने विधायक आवास तोड़कर बनाए गए 6 नए रेसिडेंशियल विधायक फ्लैट वाले अपार्टमेंट टावर तैयार हो गए हैं। इनमें 3200 स्क्वायर फुट वाले लग्ज़रिय 3 बीएचके प्लस सर्वेंट क्वाटर वाले 160 फ्लैट बनाए गए हैं। इस प्रोजेक्ट को राजस्थान विधानसभा विधायक आवास परियोजना नाम दिया गया है। जिसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। शाम 6.30 बजे से लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है।
नई सरकार गठित होने पर जनवरी तक होगा अलॉटमेंट
हालांकि सूत्र बताते हैं कि अगले 5 महीने तक किसी विधायक को ये फ्लैट अलॉटमेंट नहीं किया जाएगा। इन नए विधायक आवासों का आवंटन नई सरकार गठित होने के बाद जनवरी 2024 तक ही होगा। राजस्थान विधानसभा के स्तर से ही यह फैसला किया गया है। विधायकों को भी इसका अंदाज़ा है कि उनको नए फ्लैट मौजूदा सरकार में आवंटित नहीं किए जाएंगे। प्लानिंग के मुताबिक 6 टावर को अगले 5 महीने तक मेंटेन कर रखा जाएगा। यहां बाग-बगीचों, पौधों के ज़रिए सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नई सरकार बनने पर विधायकों को फ्लैट और मंत्रियों को बंगले अलॉट होंगे।
418 करोड़ रुपए लागत से 160 फ्लैट्स बनाए गए
अभी तक 28 फ्लैट्स विधायकपुरी में, 38 आवास गांधीनगर में, 55 आवास विधानसभा के सामने, इसके अलावा जालूपुरा में आवास थे। सिविल लाइंस और अस्पताल रोड पर मंत्रियों के बंगले हैं। अभी विधायकों को आवास बी और सी टाइप मकान आवंटित होते रहे हैं। इसके अलावा जयपुर में सरकारी आवास, निजी या किराये के घरों में रहने वाले विधानसभा सदस्य 80 हज़ार रुपए कीमत तक के फर्नीचर सेल्फ अटेस्टेड बिल पेश करके उसका पेमेंट विधानसभा से ले सकते हैं।
![Sonam Sonam](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)