राजस्थान

मुख्यमंत्री गहलोत कल राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों अवलोकन के लिए लालसोट दौरे पर

Admin Delhi 1
14 Sep 2022 10:29 AM GMT
मुख्यमंत्री गहलोत कल राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों अवलोकन के लिए लालसोट दौरे पर
x

दौसा न्यूज़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 सितंबर को दौसा जिले के लालसोट में आएंगे। सीएम गहलोत यहां राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों अवलोकन करेंगे। उसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाग लेने के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पिछले 3 दिनों से लगातार जिला कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी संजीव लालसोट में कार्यक्रम स्थल का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए लालसोट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आज दिन भर सीएम के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

चिकित्सा मंत्री, कलेक्टर और एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा: प्रदेश सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा गुरुवार को दौसा से लालसोट पहुंचे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1 बजे लालसोट के लाल क्लब मैदान में आएंगे और ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का अवलोकन करेंगे और उसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गुरुवार को चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, कलेक्टर कमर चौधरी व एसपी संजीव ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत किया जाएगा क्योंकि मुख्यमंत्री से लालसोट के विकास के लिए जो भी कुछ मांगा गया है उन्होंने दिया है। ऐसे में कल मुख्यमंत्री का लालसोट की धरती पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

Next Story