राजस्थान

सीएम गेहलोत ने सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 7:58 AM GMT
सीएम गेहलोत ने सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
x

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बुधवार को राजस्थान राज्य के सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गहलोत ने कहा कि लंबी एवं कठिन प्रक्रिया से गुजरने के बाद अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हो पाते हैं। कड़ी मेहनत एवं लगन से ही यह विशेष उपलब्धि प्राप्त होती है। सिविल सेवा परीक्षा में चयन के बाद आवंटित पद एक महत्वपूर्ण पद है, जहां से राष्ट्र और समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि विनम्रता, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों को सेवा के दौरान एवं सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज में विशेष सम्मान मिलता है। इस दौरान चयनित अधिकारियों ने भी सरकार की योजनाओं व अपनी शिक्षा के दौरान के अनुभव साझा किए।

Next Story