राजस्थान

सीएम गहलोत ने किया बड़ा एलान, आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे इतने रुपए

Ashwandewangan
27 May 2023 4:00 PM IST
सीएम गहलोत ने किया बड़ा एलान, आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे इतने रुपए
x

जयपुर,। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में गत दिनों आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों की नियमानुसार हरसंभव सहायता की जाएगी।

गहलोत ने ईश्वर से इस आपदा में जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिवारजनों को आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story