राजस्थान

सीएम गहलोत ने पाली में फहराया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

mukeshwari
4 Jun 2023 11:08 AM GMT
सीएम गहलोत ने पाली में फहराया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
x

पाली । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार सुबह पाली में नगर विकास न्यास की ओर से 13 लाख रूपए की लागत से निर्मित तिरंगा सर्किल तथा 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने पटिट्का का अनावरण कर तिरंगा सर्किल जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित आमजन का अभिवादन स्वीकारा। तिरंगा सर्किल एवं 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के अनावरण से एक ओर शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर शहरवासियों में देशभक्ति और राष्ट्र सम्मान की भावना का संचार होगा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पाली सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की जनसुनवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से आत्मीयता से मिलकर उनकी परिवेदनाएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पटेल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस पहुंचकर पाली को संभाग बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story