राजस्थान
CM ने प्रदेश के किसानों को दी विभिन्न कल्याणकारी सौगातें किसान कल्याण के लिए समर्पित राज्य सरकार
Tara Tandi
13 Dec 2024 5:29 PM IST

x
Rajasthan राजस्थान: राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष” की थीम पर किसान सम्मेलन का राज्य स्तरीय समारोह प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कायड़ अजमेर में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, माननीय अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा वासुदेव देवनानी, खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने शिरकत की। जिसका विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला मुख्यालयों पर लाईव प्रसारण किया गया।
किसान सम्मेलन का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडिटोरियम में जिला कलक्टर शुभम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख सुदामा मीणा ने की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्रदेश के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के रूप में 700 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा हस्तान्तरण किया गया। वहीं, 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप/फव्वारा संयंत्रों के लिए 28 करोड़ रूपये से अधिक, 17 हजार से अधिक किसानों को फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, तारबन्दी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद सहित विभिन्न कार्यो के लिए 74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व सोलर पंप स्थापना संवेदन के 80 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
इसी प्रकार माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 5 रूपए प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। साथ ही कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकाय में अध्ययनरत 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि भी डीबीटी की गई।
इन योजनाओं का हुआ शुभारंभ:- इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन व 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने के कार्य का शुभारम्भ किया गया। साथ ही, 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स, एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों की भी शुरूआत की गई। इसके अतिरिक्त गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत 20 हजार गोपालकों को 1 लाख रूपये तक का ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में 15 हजार किसानों को पीएम कुसुम-बी योजनान्तर्गत सोलर पम्प के लिए 300 करोड़ रूपये के अनुदान व ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण की प्रथम किस्त के 10 करोड़ रूपए की स्वीकृतियां प्रदान की गई।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के सशक्तीकरण एवं खुशहाली के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की दिशा में तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
जिला स्तरीय समारोह में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के चयनित लाभार्थियों बृजमोहन गुर्जर, पप्पी देवी, मुस्ताक, भंवरलाल एवं हंसराज को एक-एक लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।
इसी प्रकार खण्डार की रूकमणी देवी, भूरी पहाड़ी के सुरेश, कारोलीघाटी के हनुमान जाट सहित 15 पशुपालकों को दुग्ध संकलन केन्द्र आवंटन पत्र वितरित किए गए। वहीं 9 पशुपालकों को सरस डेयरी बूथों का आवंटन भी किया गया।
इसी प्रकार जिले के 65 कृषकों को फार्म पौण्ड के लिए 41.74 लाख, 439 कृषकों को पाईप लाइन के लिए 62.56 लाख, 201 कृषकों को तारबंदी के लिए 66.10 लाख, 1 कृषक को वर्मी बेड (स्थायी) के लिए 0.50 लाख, 4 कृषकों को गोवर्धन जैविक उवर्रके योजना के अन्तर्गत 0.40 लाख एवं कृषि संकाय में अध्ययनरत 123 छात्राओं को 23.15 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
इस दौरान जिला स्तरीय समारोह में संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार रामराज मीणा, उप निदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह, उप निदेशक उद्यान लखपत मीणा, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, पंचायत समिति सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभागीय अधिकारी, कार्मिक, जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
TagsCM प्रदेश किसानोंदी विभिन्न कल्याणकारीसौगातें किसान कल्याणसमर्पित राज्य सरकारCM of the state gave various welfare schemes to the farmersgifts for the welfare of farmersdedicated state governmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





