राजस्थान

सीएम भजनलाल शर्मा ने धामी को लिखा पत्र, सहयोग का भरोसा दिलाया

Tara Tandi
7 Sept 2025 4:55 PM IST
सीएम भजनलाल शर्मा ने धामी को लिखा पत्र, सहयोग का भरोसा दिलाया
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 करोड़ रुपये की राशि डी.डी. के जरिए भेजी है। इसके साथ ही, श्री शर्मा ने श्री धामी से फोन पर बातचीत में कहा कि राजस्थान संकट की इस घड़ी में उत्तराखण्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
श्री शर्मा ने श्री धामी को लिखे पत्र में कहा कि उत्तराखण्ड में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न स्थिति एवं उससे हुई जनहानि के समाचार अत्यंत दुखद एवं व्यथित करने वाले हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन शीघ्र सामान्य होने तथा पीड़ित परिवारों को संबल और धैर्य प्राप्त होने की प्रार्थना की।
----
Next Story