राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा की गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
26 Dec 2025 6:20 PM IST
CM  भजनलाल शर्मा की गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व (27 दिसम्बर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने अन्याय के विरूद्ध लोगों को संगठित किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान का अनुपम उदाहरण है।
श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को आत्मसात कर देश और प्रदेश के विकास मेें भागीदारी निभाएं।
Next Story