राजस्थान

CM भजनलाल शर्मा ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

Tara Tandi
10 Oct 2024 1:17 PM IST
CM भजनलाल शर्मा ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद्मविभूषण से सम्मानित विश्व के मशहूर उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि सादगी एवं विनम्रता की मिसाल रहे स्व. टाटा का निधन देशवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन स्व. टाटा ने अपनी कर्मठता तथा जुझारूपन से विश्व पटल पर भारतीय उद्योगों को एक नई पहचान दिलाई। विजिनरी बिजनेस लीडर स्व. टाटा का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. टाटा ने केवल व्यवसायिक जगत में ही नहीं बल्कि समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Next Story