राजस्थान
भाजपा मुख्यालय पहुंचे CM भजनलाल, कार्यकर्ताओं के साथ पी चाय
Admindelhi1
22 Nov 2026 1:37 PM IST

x
प्रदेश भाजपा कार्यालय में CM भजनलाल का स्वागत, पदाधिकारियों से किया संवाद
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को राजस्थान भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ चाय पीकर कुछ समय बिताया।
प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और मिथिलेश गौतम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ समय बिताया।
Next Story





