राजस्थान

सीएम अशोक गहलोत: 'मोदी सरकार ने भय के कारण वापस लिए तीनों कृषि कानून'

Kunti Dhruw
19 Nov 2021 7:36 AM GMT
सीएम अशोक गहलोत: मोदी सरकार ने भय के कारण वापस लिए तीनों कृषि कानून
x
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है,

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि 'तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा लोकतंत्र की जीत एवं मोदी सरकार के अहंकार की हार है। यह पिछले एक साल से आंदोलनरत किसानों के धैर्य की जीत है। देश कभी नहीं भूल सकता कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता एवं अभिमान के कारण सैकड़ों किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।'गहलोत ने कहा, 'मैं किसान आंदोलन में शहादत देने वाले सभी किसानों को नमन करता हूं। यह उनके बलिदान की जीत है।'

Next Story