
x
जैसलमेर। जैसलमेर में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की बारिश गुरुवार को होने की संभावना है। गौरतलब है कि बिपरजॉय तूफान और प्री मानसून और उसके बाद 28 जून से मानसून की बारिश के बाद जैसलमेर में गर्मी का आलम हो गया था। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। जिससे जैसलमेर में लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हूई। मौसम विभाग ने गुरुवार को मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना जताई है। मानसून की बारिश की भी संभावना जताई है। जैसलमेर में गुरुवार को आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में गुरुवार से मानसून सक्रिय हो जाएगा। 6 से 9 जुलाई तक जिले में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश होगी। जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार 6 जुलाई को जिले में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 7 से 9 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। गौरतलब है कि इस बार जून महीने के आखरी दिनों में ही मानसून ने दस्तक दे थी। लेकिन दो तीन दिन बारिश का दौर चलने के बाद बारिश का दौर थम गया। लेकिन अब एक बार फिर गुरुवार से जिले में मानसून की बारिश का दौर शुरू होने वाला है। जिससे जिले में बारिश की झड़ी लगने के साथ ही गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story