राजस्थान

11 से 13 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल, राजस्थान के 18 जिलों में सर्दी

Admin4
9 Dec 2022 2:32 PM GMT
11 से 13 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल, राजस्थान के 18 जिलों में सर्दी
x
जयपुर। राजस्थान के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में कहीं बढ़त तो कहीं घटत दर्ज की गई। शेखावाटी के फतेहपुर में पिछले दो दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़ा, जो फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि उत्तरी हवा के एक्टिव होने के बाद गुरुवार को प्रदेशवासियों को तेज सर्दी का अहसास हुआ।
प्रदेश के करीब 18 जिलों का गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इनमें अजमेर, भीलवाड़ा, वनस्थली, अलवर, पिलानी, सीकर, कोटा, चित्तौडगढ़, डबोक, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, नागौर, अंता, संगरिया, जालौर और करौली शामिल हैं। हालांकि, चूरू, फतेहपुर में सर्दी से लोगों को मामूली राहत मिली है।
यहां तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को राजधानी में आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। दूसरी तरफ उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्नडिर्स्टबेंस के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का फ्लो थोड़ा धीमा पड़ गया है। दिन में पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से राजस्थान में दिन में गर्मी का असर मामूली बढ़ा है।
प्रदेश में माउंट आबू के बाद फतेहपुर में भी बर्फ जमने लगी है। यहां सुबह- सुबह पेड़ों के पत्तों पर ओस की बूंदें बर्फ बनी हुई दिखाई दे रही हैं। दिन निकलने और धूप तेज होने के कारण यह जल्दी पिघल जाती हैं। सीकर के फतेहपुर में गुरुवार को न्यूनतम 3.7, बुधवार को 2.0 डिग्री और मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्जकिया गया था।
दिसंबर की शुरुआत प्रदेश के पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस से हुई। गुरुवार को उतारचढ़ाव के यह यह 1 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया। आबू में 1 दिसंबर की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में कमी आई। जयपुर में पारा 4 दिन से स्थिर है। अजमेर, पिलानी, बूंदी, बाड़मेर और गंगानगर में भी 3-4 दिनों से तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ।
1 दिसंबर- 0 24.5
2 दिसंबर- 1 24. 8
3 दिसंबर- 1 24.5
4 दिसंबर- 0 24.7
5 दिसंबर- 0 25
6 दिसंबर- 2 22
7 दिसंबर- 2 22.5
8 दिसंबर- 1 23
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इसके बाद प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। इसके बाद तूफान धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा तमिलनाडु -पुडुचेरी तट व आसपास के दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट की ओर आगे पहुंचने की प्रबल संभावना है।
Admin4

Admin4

    Next Story