राजस्थान

अन्ता में ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों के समापन समारोह आयोजित

Tara Tandi
6 Sept 2023 7:35 PM IST
अन्ता में ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों के समापन समारोह आयोजित
x
जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार है और जिले में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं स्वस्थ जीवन की संकल्पना साकार हुई है।
जिला कलक्टर अन्ता में ग्रामीण व शहरी आलम्पिक खेलांे के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विजेता टीमों व खिलाडियों को पुरस्कृत किया साथ ही आगामी स्तर की प्रतियोगिताआंे के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीएम अन्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह, शिक्षा विभाग के अधिकारी, खिलाडी एवं आमजन उपस्थित रहे
Next Story