राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सफाई कर्मचारियों ने जताया आभार

Ashwandewangan
9 Jun 2023 5:05 PM IST

जयपुर। शुक्रवार को 13184 सफाई कर्मचारियों की संशोधित विज्ञप्ति स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान द्वारा जारी किए जाने पर संयुक्त वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक संघ राजस्थान के सभी सफाई कर्मचारी यूनियनों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल एवं संयुक्त वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक संघ जयपुर के संरक्षक और जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी का वाल्मिकी समाज ने अभिनंदन तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। संयुक्त वाल्मिकी सफाई श्रमिक संघ की प्रमुख मांग सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने का उल्लेख संशोधित विज्ञप्ति में किए जाने से सफाई कर्मचारियों में जयपुर शहर सहित सम्पूर्ण राजस्थान में खुशी का माहौल है। साथ ही समस्त प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं का भी वाल्मिकी समाज आभार प्रकट किया कि उन्होंने वाल्मिकी समाज के आंदोलन में यूनियन का पूरा सहयोग किया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story