राजस्थान
Ahmedabad में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का नागरिक अभिनंदन
Tara Tandi
11 Aug 2025 2:11 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आज अहमदाबाद के शाहिबाग स्थित तेरापंथ सभा भवन में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान युवा मंच एवं राजस्थान सांस्कृतिक मंच द्वारा किया गया।
समारोह में राजस्थान प्रांत के प्रवासी सर्व समाज के गणमान्य प्रतिनिधि, अग्रणी नेता, विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखजन उपस्थित रहे और दोनों विधानसभा अध्यक्षों का पुष्पमालाओं व स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत-सत्कार किया।
नगर निगम अहमदाबाद की महापौर श्रीमती प्रतिभाबेन जैन ने स्वागत भाषण में नगरवासियों को स्वच्छता अभियान में अहमदाबाद की उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने आगामी श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने की जानकारी दी और गणेश प्रतिमा भेंट कर अध्यक्ष महोदय का अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान गुजरात प्रवास में प्रथम ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना, द्वारकाधीश के दर्शन और गिर यात्रा का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान दोनों राज्य भाईचारे, सौहार्द और विकास के साझे मूल्यों के प्रतीक हैं, और दोनों राज्यों के नागरिक ‘दूध में शक्कर’ की तरह मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी ने इस अवसर पर श्री देवनानी का स्वागत करते हुए कहा कि गुजरात प्रवास के दौरान उन्होंने यहां बसे राजस्थानी समाज से मिलने का समय निकाला, यह उनके आत्मीयता और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी से दोनों राज्यों के विकास में मिलकर योगदान देने का आग्रह किया।
समारोह में बापूनगर विधानसभा के विधायक श्री दिनेश सिंहजी कुशवाह, राजस्थान हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री पी. आर. कंकरिया, सामाजिक अग्रणी श्री किशन दासजी अग्रवाल एवं श्री श्रवणजी राव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
TagsAhmedabad राजस्थान विधानसभा अध्यक्षवासुदेव देवनानीनागरिक अभिनंदनAhmedabad Rajasthan Legislative Assembly SpeakerVasudev Devnanicivic felicitationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





