राजस्थान
Jaipur में नागरिकता वितरण समारोह, पाक विस्थापितों की आंखों में छलका सुकून
Tara Tandi
7 Aug 2025 3:42 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री पाक विस्थापितों के हक-हकूक एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिला प्रशासन पाक विस्थापितों को नियम एवं पात्रता अनुसार भारतीय नागरिकता प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की इसी संवेदनशीलता के चलते बरसों से भारतीय नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे 10 पाक विस्थापितों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आया।
जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को आयोजित समारोह में 10 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा। श्री जोगाराम पटेल ने श्रीमती संगीता, श्री हरिचंद, श्रीमती चमेली बाई, श्री मुकेश कुमार, श्रीमती कलियां देवी, श्री कंवर लाल, श्री संतोष कुमार, श्री सुनित कुमार, श्रीमती राजकुमारी एवं सुश्री खिआना माहेश्वरी को भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत पात्रता प्राप्त करने एवं विहित प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे।
भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं देते हुए प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि आज का दिन उन सभी पाक विस्थापित भाइयों-बहनों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण है, जिन्होंने वर्षों तक अपने अधिकारों और पहचान की प्रतीक्षा की। भारतीय नागरिकता प्राप्त कर अब आप विधिवत रूप से इस महान राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।
यह नागरिकता केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत माता की गोद में मिला सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मगौरव है। हमारी सरकार ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ समर्पित भाव से कार्य कर रही है। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भारत की उन्नति और समरसता में सक्रिय भागीदार बनेंगे।
वहीं, अरसे बाद नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर पाक विस्थापितों की आंखें छलक आईं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि बरसों की बेमुल्क ज़िंदगी के बाद अब हमें अपनी मिट्टी से कानूनी पहचान मिली है, आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।
उन्होंने कहा कि नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
नागरिक प्रमाण पत्र वितरण समारोह में राजस्थान जीव जंतु बोर्ड कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह विश्नोई, इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्री संतोष मीणा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJaipur नागरिकता वितरण समारोहपाक विस्थापितोंआंखों छलका सुकूनJaipur Citizenship distribution ceremonyPakistani refugeeseyes filled with reliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





