राजस्थान

Churu: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 जलग्रहण घटक अंतर्गत जलग्रहण यात्रा-2025

Tara Tandi
2 April 2025 5:46 PM IST
Churu: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 जलग्रहण घटक अंतर्गत जलग्रहण यात्रा-2025
x
Churu चूरू । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 जलग्रहण घटक अंतर्गत प्रदेश में चल रही जलग्रहण यात्रा-2025 नेछवा, सीकर से होते हुए बुधवार को जिले के रतनगढ़ उपखंड के रतनसरा पहुंची। इस अवसर पर रतनसरा राउमावि में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर, रतनगढ़ एसडीएम रामकुमार वर्मा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की तथा यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि परंपरागत जलस्त्रोतों का पुनर्जीवित करें। हम सभी परिवेश के परंपरागत जल स्त्रोतों की देखरेख करें तथा जल संरक्षण गतिविधियों पर विशेष फोकस करें। परिवेश में अवस्थित पंरपरागत जल स्त्रोतों की मरम्मत करवाएं तथा उन्हें सुचारू रखें। हमारा प्रयास रहे कि घर का पानी घर में तथा खेत का पानी खेत में काम आए। वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमिगत जल स्तर बढ़ाने की दिशा में प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि पानी को रिसाइकिल करने पर फोकस करें तथा जलग्रहण गतिविधियों के माध्यम से खेतों में बनाए जाने वाले टांकों आदि के माध्यम से कृषि कार्य को सुदृढ़ करते हुए फसल की उपज को बढ़ाएं। जल संरक्षण व कृषि गतिविधियों में वाटरशेड के विभिन्न प्रकल्पों को अधिकाधिक सम्मिलित करें।
सीईओ श्वेता कोचर ने कहा कि जलग्रहण गतिविधियों में सभी के सम्मिलित प्रयासों से हम जल स्तर को बढ़ा पाएंगे। हमें जल संरक्षण को अपनी आदत में शामिल करना होगा।
इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तथा कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
अतिथियों ने जलग्रहण गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
विधायक पूसाराम गोदारा ने रैली को दिखाई हरी झंडी, जोहड़ का किया लोकार्पण व शिलान्यास
इस अवसर पर रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की तथा जलग्रहण गतिविधियों व जल संचय को लेकर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक गोदारा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान की प्राथमिकता है। हम संकल्पित होकर जल संरक्षण के लिए प्रयास करें। मानवता के अस्तित्व के लिए जल संरक्षण जरूरी है। जनसहभागिता से जल संरक्षण के प्रयासों को बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने के लिए किए जाने वाले प्रत्येक प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा जल संरक्षण के लिए परंपरागत जल स्त्रोतों का संरक्षण, संवर्द्धन करें।
इस दौरान रतनसरा के भुवाना जोहड़ा का शिलान्यास किया व चक जालेऊ के सुरजाना जोहड़ा का लोकार्पण किया गया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जल संरक्षण व जलग्रहण गतिविधियों के लिए जागरूक किया।
इस दौरान रतनगढ़ एसडीएम रामकुमार वर्मा, बीडीओ जगदीश व्यास, सरपंच विक्रमपाल सिंह, एसई महेन्द्र कुमार, प्रभारी अधिकारी संजय शर्मा, राजीविका बीपीएम शिवानी भटनागर, मुकेश आदि सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। संचालन नीरज ने किया।
Next Story