राजस्थान

Churu: वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत जिलेभर में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां

Tara Tandi
12 Jun 2025 7:00 PM IST
Churu: वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत जिलेभर में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में ‘वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान- अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। इन गतिविधियों में मजबूत विभागीय समन्वय व जनसहभागिता से पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिखाई दिया।
नो प्लास्टिक दिवस मनाकर लगाए पौधे
‘वंदे गंगा- जल सरंक्षण जन अभियान‘ अंतर्गत गुरुवार को बीदासर एसडीएम अमीलाल यादव के नेतृत्व में शहर के माणकसर तालाब व पालिका के एफएसटीपी प्लांट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थितों ने श्रमदान कर जल स्त्रोतों व प्लांट की साफ-सफाई की तथा मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत माणकसर तालाब व एफएसटीपी प्लांट पर पौधरोपण किया।
अधिशाषी अधिकारी पूनमचंद नाई के निर्देशानुसार पालिका टीम ने शहर के बैरी चौक में नो प्लास्टिक दिवस मनाया, जिसमें बाजार के व्यापारियों व उपस्थित नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पानी का सदुपयोग करने, पेड़-पौधे लगाने व पर्यावरण संरक्षण की अपील की।
इस दौरान श्रीदयाल, नरेश तेजी, छोटूराम, अमित कुमार, मनिष कुमार, सकील बल्खी, विजेश रेगर, मुकेश पड़िहार, नोरतमल रेगर, शैलेन्द्र सिंह, मुरली मनोहर, पार्षद सांवरमल नाई, गोपाल गुर्जर, पवन पारीक, आदि सहित पालिका कार्मिक, श्रमिक व आंगनबाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण हेतु गड्ढे
वन्दे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान अन्तर्गत आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला में गुरुवार को चूरू मुख्यालय पर डाबला स्थित नगरवन में हरियालो राजस्थान अभियान के दौरान आगामी मानसून में वृक्षारोपण हेतु पूर्व तैयारी करते हुए 600 गड्ढे खोदे गए तथा पक्षियों के लिए परिडों में पानी भरा गया। इस कार्य में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों व चूरू नगरपरिषद की टीम ने भाग लिया। इसी क्रम में अभियान के तहत नगर परिषद चूरू में रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग की मरम्मत भी करवाई गई।
रतननगर पुलिस थाने में बने कुंड परिसर के आसपास की सफाई
अभियान अंतर्गत गुरुवार को जिले के रतननगर पुलिस थाना में बने कुंड परिसर के आसपास की साफ-सफाई कर खरपतवार को हटाया। कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार ने वार्डवासियों को भी अपने घरो में बने कुंडो व अपने आसपास साफ-सफाई कर वर्षा जल साफ एवं स्वच्छ रखने की समझाईश की।
इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक मनोहर सिंह, शंकरलाल पूनियां, पीआरओ किशनलाल उपाध्याय, पुरुषोत्तमलाल, अमित कुदाल, राजाराम यादव, चिरंजीव सैनी, विकास भाटिया, श्यामसुन्दर शर्मा, आशुतोष, कृष्ण सिंह, होमेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, रमेश कुमार, एसबीएम एमआईएस मोनिका, दीपिका, दीपचंद आदि सहित जनप्रतिनिधि, स्वच्छता सैनानी, नरेगा श्रमिक, उपस्थित रहे।
आयोजित हुई गोष्ठी व निकाली जागरूकता रैली
सरदारशहर के रामसीसर भेड़वालिया एवं रामसीसर चैनाणीया में गुरुवार को अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता रैली, जल पूजन व गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जल संग्रहण, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। रामसीसर भेड़वालिया में ग्रामीणों ने श्रमदान किया तथा उड़सर लोडेरा में जागरूकता रैली व बैठक आयोजित की गई।
Next Story