राजस्थान
Churu: 'वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारंभ गुरुवार को
Tara Tandi
4 Jun 2025 7:01 PM IST

x
Churu चूरू । प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'वंदे गंगा —जल संरक्षण जन अभियान' का गुरुवार, 05 जून को शुभारंभ किया जाएगा।
सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि चूरू जिले के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार, 05 जून को सवेरे 8.30 बजे ग्राम पंचायत जांदवा के मोलीसर छोटा के भूलाना जोहड़ पर जल पूजन व श्रमदान किया जाएगा। इसी क्रम में सवेरे 10.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 06 जून को सवेरे 08.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित सेठाणी जोहड़ पर जल पूजन, दीप प्रज्ज्वलन व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए है। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपील की है।
TagsChuru 'वंदे गंगा-जल संरक्षणजन अभियानशुभारंभ गुरुवारChuru 'Vande Ganga-water conservationpublic campaignlaunched on Thursdayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





