राजस्थान

Churu: शहरी निकायों में वार्डवार आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर

Tara Tandi
5 Oct 2025 5:38 PM IST
Churu: शहरी निकायों में वार्डवार आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर
x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के सभी नगरनिकायों में वार्डवार शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर परिषदों में इस प्रकार होंगे शिविर
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सरदारशहर नगरपरिषद में 06 अक्टूबर को वार्ड संख्या 27,40 व 42 के लिए नगरपरिषद भवन टाउन हॉल, 07 अक्टूबर को वार्ड संख्या 29, 30 व 33 के लिए राजेन्द्र विद्यालय, 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 34, 35 व 43 के लिए अंजुमन उमावि, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 36 व 39 फातिमा उमावि, 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 37, 38 व 44 के लिए नोजवान तन्जिम गेस्ट हाउस, 11 अक्टूबर को वार्ड नंबर 41 व 51 के लिए अरबी गर्ल्स स्कूल में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बीदासर नगरपालिका में 06 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 से 22 के लिए बीदासर नगरपालिका कार्यालय परिसर सभागार, 07 अक्टूबर को वार्ड संख्या 23 से 24 के लिए, 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 25 से 26 के लिए, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 27 से 28 के लिए तथा 11 अक्टूबर को वार्ड संख्या 29 के लिए पुराने पुलिस थाने के पास आश्रय स्थल (रैन बसेरा) में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सुजानगढ़ नगरपरिषद में 06 अक्टूबर को वार्ड संख्या 31 व 33 के लिए, 07 अक्टूबर को वार्ड संख्या 34 के लिए, 08 अक्टूबर को 35 व 36 के लिए एवं 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 41 के लिए फतेहपुरिया गेस्ट भवन, 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 39 व 40 के लिए एवं 11 अक्टूबर को वार्ड संख्या 42 के लिए होली धोरा अंबेडकर भवन में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
चूरू नगरपरिषद में 06 अक्टूबर को वार्ड संख्या 37, 38, 40 व 42 के लिए स्कूल नंबर 04 भाटों का मोहल्ला, 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 41, 43, 44 व 46 के लिए वार्ड नंबर 43 मण्डावेवालों की धर्मशाला, 11 अक्टूबर को वार्ड संख्या 45, 47, 48 व 49 के लिए चांदनी चौक धानुका धर्मशाला में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगरपालिकाओं में इस प्रकार आयोजित होंगे शिविर
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार तारानगर नगरपालिका में 07 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 व 22 के लिए एवं 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 23 व 26 के लिए राजकीय विद्यालय नंबर 04, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 24 व 25 के लिए डीपीएस स्कूल, 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 27 व 28 के लिए ब्राह्मण पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।
साहवा नगरपालिका में 07 अक्टूबर को वार्ड संख्या 14 के लिए, 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 15 के लिए, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 व 17 के लिए, 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 18 के लिए नगरपालिका कार्यालय में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
रतनगढ़ नगरपालिका में 06 अक्टूबर को वार्ड संख्या 01, 02 व 09 के लिए, 07 अक्टूबर को वार्ड संख्या 10, 11 व 38 के लिए, 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 39, 43, 44 व 45 के लिए रामचन्द्र पार्क के पास खटीक धर्मशाला, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 03, 04 व 05 के लिए चेजारों का मोहल्ला सुनारों की धर्मशाला में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
राजगढ़ नगरपालिका में 07 अक्टूबर को वार्ड संख्या 23 व 24 के लिए राजकीय उमराव खां चौहान प्रा.वि. नंबर 09 राजगढ़, 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 25 व 26 के लिए प्रजापत धर्मशाला, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 27, 28 व 29 के लिए पुराना वाटर वर्क्स परिसर के अन्दर राजगढ़, 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 30 व 31 के लिए व्यापारियान पंचायत भवन में शहरी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
छापर नगरपालिका में 06 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 व 22 के लिए, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 11 व 12 के लिए नगरपालिका कार्यालय भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
राजलदेसर नगरपालिका में 06 अक्टूबर को वार्ड संख्या 22, 23, 24 व 25 के लिए अम्बेडकर भवन, 07 अक्टूबर को वार्ड संख्या 26 व 27 के लिए सामुदायिक भवन, 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 29 व 30 के लिए जलदाय विभाग, 09 अक्टूबर को वार्ड संख्या 31 व 32 के लिए संतोषी माता मंदिर में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
रतननगर नगरपालिका में 06 अक्टूबर को वार्ड संख्या 11 व 12 के लिए आश्रय स्थल भवन, 07 व 08 अक्टूबर को वार्ड संख्या 13 व 14 के लिए नगरपालिका कार्यालय, 09 व 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 15 व 16 के लिए आश्रय स्थल भवन में शहरी सेवा शिविर आयोजित होगें।
Next Story