राजस्थान
Churu: जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय चूरू महोत्सव- 2025 का शुभारंभ
Tara Tandi
21 Feb 2025 7:29 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे चूरू महोत्सव- 2025 का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सभी जिलेवासियों को राजस्थानी व हिन्दी भाषा में मनुहार -पत्रिका जारी कर चूरू महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रमों का आनंद लें और चूरू की जिजीविषा व उत्साह को उत्सव रूप में मनाएं। उन्होंने बताया कि चूरू की संस्कृति, साहित्य व परंपराओं के संरक्षण, संवर्द्धन की दिशा में आयोजित इस महोत्सव में अयोजित विभिन्न गतिविधियों में जिलेवासी शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं।
पहले दिन आयोजित होंगी यह गतिविधियां
जिला कलक्टर सुराणा ने बताया कि चूरू महोत्सव के पहले दिन 22 फरवरी को सवेरे 7.15 बजे चूरू गढ़ परिसर से विरासत कार्निवल यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सवेरे 10.30 बजे से पारंपरिक परिधान मिस्टर/मिस/मिसेज चूरू, रस्सा -कस्सी प्रतियोगिता, आर्ट गैलरी, संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता, क्राफ्ट एवं फूड बाजार, राजीविका एवं महिला सशक्तीकरण चर्चा सत्र, पेंटिंग/रंगोली कार्यशाला आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा सांय 6.15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा नृत्य प्रस्तुति, प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संतोष नायर द्वारा निर्देशित वायब्रेंट इंडिया नृत्य प्रस्तुति, बॉलीवुड पार्श्व गायक रविन्द्र उपाध्याय, कोक स्टुडियो फेम भंवरी देवी आदि प्रस्तुतियां देंगे।
TagsChuru जिला मुख्यालयतीन दिवसीय चूरू महोत्सव- 2025शुभारंभChuru district headquartersthree-day Churu Festival- 2025inaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





