राजस्थान
Churu: खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई में डंपर पर किया 1,20,482 रुपए जुर्माना
Tara Tandi
12 April 2025 6:29 PM IST

x
Churu चूरू । राज्य सरकार के संयुक्त प्रदेशव्यापी अवैध खनन एव परिवहन रोकथाम अभियान के तहत शनिवार को सहायक खनि अभियंता नोरंगलाल मेघवाल के निर्देशन में रतनगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ औचक कार्रवाई की गई।
सहायक खनि अभियंता नोरंगलाल मेघवाल ने बताया कि कार्रवाई में सिलिका सैंड से भरा हुआ 01 डंपर पकड़ा गया। वाहन चालक ने खनिज सिलिका सैण्ड बीकानेर से लेकर आना बताया।
उन्होंने बताया कि वाहन चालक के पास रवन्ना में अंकित मात्रा से अधिक खनिज भरा होने के कारण वाहन पर 1,20,482 रुपए जुर्माना क़ायम कर वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान खनि कार्यदेशक मगनाराम मिर्धा, बॉर्डर विंग फोर्स के चरणजीत सिंह राकेश कुमार व महावीर बाना साथ रहे।
उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
TagsChuru खनन विभागटीम ने अवैध खननपरिवहन कार्रवाईडंपर 120482 रुपए जुर्मानाChuru Mining Departmentteam took action on illegal mining and transportationfine of Rs 1482 on dumperजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





