राजस्थान
Churu एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने नाकरासर ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का किया अवलोकन
Tara Tandi
4 March 2025 6:33 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार मंगलवार को चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने नाकरासर ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का अवलोकन किया तथा शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बने। किसानों को कृषक कल्याण योजनाओं का भरपूर लाभ मिले। शिविरों में किसानों को फैसिलिटेट करते हुए विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक करें।
उन्होंने संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को शिविर व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए।
इस मौके पर तहसीलदार अशोक गोरा, भू-अभिलेख निरीक्षक रामनिवास, पटवारी नरेन्द्र सहारण, देवेन्द्र सिंह, धर्मपाल महर्षि, महेश रैगर एवं अन्य विभागों से नरेश, कृष्ण कुमार, रमेशचंद्र, कैलाश चंद्र शर्मा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
TagsChuru एसडीएम बिजेन्द्र सिंहनाकरासर ग्राम पंचायतफार्मर रजिस्ट्री शिविर अवलोकनChuru SDM Bijendra SinghNakrasar Gram PanchayatFarmer Registry Camp Observationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





