राजस्थान
Churu: वंचितों के हित में योजनाएं जारी, आयोग अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में साझा की जानकारी
Tara Tandi
14 July 2025 5:34 PM IST

x
Churu चूरू । राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर विभागीय योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़े व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पित प्रयास कर रही है। सरकार का ध्येय है कि वंचित वर्ग को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के माध्यम से समाज की मुख्यधारा में लाया जाए। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले ऋण पूर्व में प्रदेश स्तर से वितरित किए जाते थे, जिनके कारण आशार्थियों को काफी समस्याओं व देरी का सामना करना पड़ता था। अब आयोग द्वारा वित्तीय शक्तियों का विकेन्द्रीकरण करते हुए जिला स्तरीय अधिकारी को ही ऋण वितरण की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच व लाभ अधिक सुगम हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में ऋणियों द्वारा ऋण नहीं चुका पाने के कारण अतिरिक्त ब्याज व पेनल्टी को माफ करते हुए एकमुश्त जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
इस अवसर पर उन्होंने आयोग की नीतियों, निर्णयों व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
TagsChuru वंचितों हितयोजनाएं जारीआयोग अध्यक्षप्रेस कांफ्रेंससाझा जानकारीChuru Schemes continue for the benefit of the deprivedCommission ChairmanPress ConferenceShared informationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





