राजस्थान

Churu: देवस्थान विभाग की ओर से हुआ रुद्राभिषेक

Tara Tandi
29 July 2024 1:39 PM GMT
Churu: देवस्थान विभाग की ओर से हुआ रुद्राभिषेक
x
Churu चूरू । राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा विभागीय एवम प्रन्यास प्रबंधित प्रमुख मंदिरों में श्रावण मास में सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम करवाए जाने के कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को देवस्थान विभाग बीकानेर की ओर से श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री सदाशिव जी, राजगढ़ (चूरू) में रुद्राभिषेक का आयोजन करके प्रदेश में समृद्धि खुशहाली और उत्तम वर्षा की प्रार्थना की गई।
विधिविधानपूर्वक 21 लीटर दूध से मंत्रोच्चार सहित भगवान का अभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक में देवस्थान विभाग बीकानेर संभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, निरीक्षक सुनीता मेहरा, पुजारी योगेन्द्र शास्त्री, तथा राजगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मोहता, मंदिर के पुजारी रामनिवास सम्मिलित हुए। स्थानीय श्रद्धालुगण एवं भक्तजनों व जनप्रतिनिधियों ने भोलेनाथ का विविध अभिषेक करके धर्म का लाभ लिया।
Next Story