राजस्थान
Churu: शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार हमारे वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि
Tara Tandi
4 Sept 2024 7:53 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार हमारे वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धाजंलि है। हम हमारी मातृभूमि की सेवा करने वाले वीर सपूतों के प्रति सच्ची आस्था रखते हैं।
उन्होंने जीर्णोद्धार कार्य करवा रहे हीरावत परिवार की सराहना करते हुए कहा कि अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई जनोपयोगी कार्यों में लगाना पुण्य का काम है। जन सहयोग मिलने से विकास कार्यों को गति मिलती है। शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार होने से विभिन्न अवसरों पर वीर शहीदों को याद करने के लिए आयोजित किए जाने वाले श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में अधिकाधिक जन भागीदारी बढेगी। गौरतलब है कि जिले के रतननगर के भंवरलाल-संपति देवी हीरावत के सुपुत्र बसंत कुमार हीरावत द्वारा शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार कार्य करवाया जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नेवी) दलीप सिंह ने भामाशाह हीरावत परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, कर्नल भीमसिंह शेखावत, ईसीएचएस प्रभारी कर्नल विक्रम सिंह शेखावत, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर रामकुमार कस्वां, बसंत कुमार हीरावत, कप्तान कल्याण सिंह, सेवानिवृत प्रो के सी सोनी, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा, सहायक लेखाधिकारी जुगलसिंह भाटी सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
TagsChuru शहीद स्मारकजीर्णोद्धार हमारे वीर शहीदोंसच्ची श्रद्धांजलिChuru Martyr Memorialrenovationtrue tribute to our brave martyrsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





