राजस्थान

चूरू में 24 घंटे में 17.8 मिमी बारिश, लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली

Admin4
7 Sep 2023 10:45 AM GMT
चूरू में  24 घंटे में 17.8 मिमी बारिश, लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली
x
चूरू। चूरू अंचल में बुधवार दोपहर हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। इससे पहले बुधवार सुबह से उमस ने आमजन को परेशान कर रखा था। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी के बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी, जिसने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 17.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद शहर के नया बस स्टैंड, नेचर पार्क, सफेद घंटाघर, लोहिया कॉलेज, सुभाष चौक, रामगढ़िया दरवाजा, भरतिया अस्पताल के सामने, आई हॉस्पिटल के सामने बारिश का पानी एकत्रित हो गया, जिससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी हुई। सहायक निदेशक कृषि कुलदीप शर्मा ने बताया कि मूंगफली व कपास की फसल के लिए यह बारिश थोड़ा लाभदायक हो सकती है। इसके अलावा जिन किसानों ने खेत में बाजरा, मूंग व मोठ की फसल काटकर एकत्रित कर ली। बारिश से भीगने पर खराब होने का डर बन गया है।
अगर यह बारिश करीब 15 दिन पहले होती तो बाजरा व मूंग मोठ की फसल को लाभ मिल सकता था। मगर अब इस बारिश से इन फसलों को कोई लाभ नहीं होगा। अब तो बारिश से काटी हुई फसल के खराब होने का डर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 17.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
Next Story