राजस्थान
Churu: राजेंद्र कुमार नायक का दावा – सरकार की नीतियों से मिल रहा हर पात्र को लाभ
Tara Tandi
17 April 2025 7:08 PM IST

x
Churu चूरू । राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित कर प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों, नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक पात्र व वंचित व्यक्ति तक पहुंच बना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में केन्द्र सरकार संकल्पित प्रयास कर रही है। इसी प्रकार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर दुगुनी गति से कदम बढ़ा रहा है। हमारी सरकार ने सवा साल में अपनी बजट की 50 प्रतिशत से अधिक घोषणाओं को पूरा करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बाबा साहेब भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ मानकर संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के विशेष प्रयास किए है। इसी के साथ प्रदेश सरकार 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति, जनजाति की आबादी वाले गांवों में विशेष योजना लाने पर काम कर रही है। उन्होंने अनुजा निगम, अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं व आयोग के नीतियों, निर्णयों की जानकारी साझा की।
इस दौरान एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह राठौड़, महेन्द्र, सुरेश सैनी, राजेन्द्र प्रजापत, बुद्धरमल जांगिड़, विजेन्द्र सिहाग सहित अन्य उपस्थित रहे।
TagsChuru राजेंद्र कुमार नायक दावासरकार नीतियोंहर पात्र लाभChuru Rajendra Kumar Nayak claimsgovernment policiesevery eligible benefitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





