राजस्थान
Churu: परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित
Tara Tandi
22 March 2025 7:51 PM IST

x
Churu चूरू । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को दुर्गा भवन में परिवार नियोजन व जनसंख्या नियंत्रण में प्रोत्साहन करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के चिकित्सा कर्मियों का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने कार्मिकों को शॉल, साफा व प्रशस्ति - पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अहसान गौरी ने बताया कि राज्य स्तर से नामित संस्थान जिसमें पंचायत समिति तारानगर, सीएचसी कानूता, पीएचसी चैनपुरा छोटा, चूरू की ग्राम पंचायत पीथीसर, सरदारशहर की ग्राम पंचायत साडासर, तारानगर की ग्राम पंचायत लूणास, राजगढ़ की ग्राम पंचायत तांबाखेड़ी, सुजानगढ़ की ग्राम पंचायत जैतासर, रतनगढ़ की ग्राम पंचायत सिकराली, बीदासर की ग्राम पंचायत कातर छोटी के चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को शॉल, साफा व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में बीसीएमओ डॉ मनीष तिवाड़ी, डॉ सत्यनारायण प्रजापत, एफआरएमएच इंडिया के निखिल कुमार, एनजीओ आईपास के प्रतिनिधि व आशा सहयोगिनी का सम्मान किया गया। समारोह में बीपीएम ओमप्रकाश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुकुल शर्मा, डॉ भारतेन्दूपाल, आशीष ढाका,शकिल, तारचंद सैनी, राजेश शर्मा, रणजीत लुगरिया, नरेंद्र, मालसिंह चारण आदि मौजूद रहे।
TagsChuru परिवार नियोजनक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यकार्मिकों सम्मानितChuru family planningexcellent work in the fieldemployees honoredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





