राजस्थान
Churu: निरामया राजस्थान खाद्य सुरक्षा का विशेष अभियान 07 जून तक चलेगा
Tara Tandi
3 Jun 2025 7:34 PM IST

x
Churu चूरू । जिले में निरामया राजस्थान अभियान के तहत 07 जून विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस तक खाद्य सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया जायेगा। सीएमएचओ डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि निरामया राजस्थान अभियान के तहत जून माह की थीम खाद्य सुरक्षा रखी गई है। जून माह के प्रथम सप्ताह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अन्नपूर्णा रसोई निरीक्षण, राजकीय व निजी चिकित्सा संस्थानों की कैटिन का निरीक्षण, स्ट्रीट वेडर का निरीक्षण, मॉल्स में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड के आस-पास खाद्य पदार्थ विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा । 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के लिये रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया जायेगा। इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को पौष्टिक व सुरक्षित व संतुलित आहार की जानकारी दी जायेगी।
रतनगढ़ में 7 नमूने लिए, 6 लीटर कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई
खाद्य सुरक्षा निरीक्षक मदन बाजिया ने बताया कि अभियान के तहत अस्पताल व अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया। रतनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय कैंटीन में मैसर्स निकेत इन्टरप्राइजेज का निरीक्षण कर दो नमूने लिए तथा 6 लीटर कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई। अन्नपूर्णा रसोई से पांच नमूने लिये तथा सभी नमूनों को जांच के लिये जयपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। सभी को साफ-सफाई रखने के लिये पाबंद किया गया।
TagsChuru निरामया राजस्थानखाद्य सुरक्षाविशेष अभियान 07 जून चलेगाChuru Niramaya RajasthanFood Securityspecial campaign will run from 07 Juneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





