राजस्थान
Churu: शहर के सौंदर्यीकरण के लिए उकेरे लुप्त होती कलाओं के भित्तिचित्र
Tara Tandi
16 Dec 2024 6:20 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानसुार चूरू नगर परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों व प्रतिभागियों ने लुप्त हो रही सांस्कृतिक लोक कलाओं को भित्ति चित्रों के माध्यम से उकेरा।
आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि वर्षों पुरानी लुप्त हो रही लोक कलाओं को विद्यार्थियों ने शहर के कई स्थानों पर दिवारों पर उकेरकर संस्कृति को दिखाने का काम किया है। इससे कला का संरक्षण होगा, वहीं शहर भी सुंदर व मोहक अंदाज में नजर आएगा।
उन्होंने बताया कि ऎसे चित्रकारों के माध्यम से लुप्त कलाओं को वर्तमान समय में समाज के सामने लाया जा सकता है। नगर परिषद के एईएन रवि राघवानी ने बताया कि शहर में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता में 23 टीमें भाग ले रही है।
TagsChuru शहरसौंदर्यीकरण उकेरेलुप्त होतीकला भित्तिचित्रChuru citybeautificationfadingart graffitiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





