राजस्थान

Churu: विधायक बुडानिया ने तारानगर में की जनसुनवाई

Admindelhi1
26 Jun 2024 11:48 AM IST
Churu: विधायक बुडानिया ने तारानगर में की जनसुनवाई
x
क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उनके सामने रखने को कहा

चूरू: विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उनके सामने रखने को कहा. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने बिजली, पानी, चिकित्सा, सड़क आदि से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

बुडानिया ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान के निर्देश दिये. इस अवसर पर प्रधान संजय कस्वा, सुरेंद्र सहारण, कृष्ण सहारण, पंस सदस्य मोहरसिंह जाणी, कुन्दन सैनी, दिनेश खण्डेलवाल, पार्षद जयनारायण सहारण, रामजीलाल सहारण, सरपंच शीशराम पूनिया, प्रकाश खैरवा, विकास धेतरवाल आदि मौजूद थे।

Next Story