
x
Churu चूरू । राष्ट्रीय निगम योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिए अनुजा निगम पोर्टल पर 31 अगस्त, 2025 तक ऋण आवेदन किए जा सकेंगे।
अनुजा परियोजना प्रबंधक नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि योजनांतर्गत अनुसुचित जाति / जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु विभिन्न उप-योजनाओ मे ऋण देने हेतु आवेदन पत्र वर्ष 2025-26 के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऋण लेने के इच्छुक आवेदक द्वारा अपनी स्वंय की एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा निगम पोर्टल पर स्वंय एवं ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नए रोजगार सृजन करने हेतु यह ऋण विभिन्न योजनाओं में प्रदान किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन हेतु आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक के पास आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं बैंक पास बुक होने चाहिए। साथ ही निगम द्वारा पूर्व में किसी भी योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिए। योजना के संबंध मे विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय में व्यक्तिशः उपस्थित होकर अथवा दूरभाष संख्या 01562-250976 से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
TagsChuru राष्ट्रीय निगम योजनाऋण आवेदन 31 अगस्तChuru National Corporation SchemeLoan Application 31 Augustजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





