राजस्थान

चुरू सबसे ठंडा! जानें राजस्थान में कहां कितना तापमान

Gulabi
10 Dec 2021 10:09 AM GMT
चुरू सबसे ठंडा! जानें राजस्थान में कहां कितना तापमान
x
राजस्थान में तापमान
राजस्थान के उत्तरी क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। चुरू राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सीकर, नागौर, भीलवाड़ा, अलवर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में न्यूनतम तापमान पांच, छह, 6.7, 7.3, 7.4 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति समान रहने की संभावना है। इधर, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। इस कारण गुरुवार की सुबह सीजन में अब तक सबसे अधिक ठंडी रही।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ से ठंडी हवा आने के कारण सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिन तक आकाश साफ रहेगा। सुबह में हल्का कोहरा भी होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी दिख रही है। दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। गाजियाबाद को छोड़कर अन्य शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। सफर इंडिया के अनुसार हवा की गति कम होने के कारण एयर इंडेक्स में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। अगले दो दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में निचले स्तर पर रहने का अनुमान है। 12 से 14 दिसंबर के बीच एयर इंडेक्स में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इसके बाद हल्की तेज हवा चलने से एयर इंडेक्स में सुधार होने की संभावना है।
Next Story